महराजगंज। दिवाली पर प्रदेश की महिलाओं को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उज्ज्वला योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इसका लाभ जिले के 2.58 लाख पात्र लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की मौजूदगी में करीब 200 महिलाओं को सब्सिडी राशि के डेमो चेक प्रदान किए गए। सीडीओ महेंद्र सिंह ने आभार ज्ञापित किया।