फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रैली में गईं डिपो की 30 बसें दो दिन यात्रियों की सांसत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर की रैली के लिए जनपद से रोडवेज की 30 बसें मंगलवार देर शाम गोरखपुर रवाना हो गईं। अब अगले दो दिन तक सिर्फ 46 रोडवेज बसों पर ही यात्रा का दारोमदार होगा।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से कुल 76 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। दिवाली व छठ पर्व नजदीक होने से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, ऐसे में बसें कम होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ना तय है। डिपो से लॉन्ग रूट पर लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, वाराणसी, प्रयाग के अलावा धानी, फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, निचलौल, ठूठीबारी रूटों पर भी संचालन करता है। प्रतिदिन हजारों यात्री इन बसों से सफर पूरा करते हैं।
पर्व को लेकर पहले से ही बसों में भीड़ चल रही है। कई बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में 30 बसें रैली में जाने से रूट प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार रैली के लिए शासन स्तर से बसों की मांग की गई थी। सभी डिपो से बसें भेजी गई हैं। महराजगंज से भी 30 बसें भेजी गई हैं। यह बसें दो दिन बाद लौटेंगी। तब तक बची हुई 46 बसों से ही काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें