महराजगंज। होली के पर्व को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिठाइयां, पनीर, खोआ की खूब बिक्री हो रही है।
ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं लेकिन नमूने लेने के लिए खाद्य विभाग के पास समय नहीं है। वह एसआईआर में व्यस्त हैं। ऐसे में आप बहुत सतर्कता से खरीदारी करिएगा, क्योंकि इस साल फरवरी 18 से 2 मार्च तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने मात्र 25 नमूने ही जांच के लिए भेजे हैं। जबकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष 100 के पार था।
मिठाइयां, रेडिमेड गुझिया समेत अन्य खाद्य सामग्री लेकर चले आएंगे। अब ऐसे में वह कितनी शुद्ध है यह पता नहीं चल पाएगा। क्योंकि शहर में गोरखपुर के पिपराइच से मिलावटी खोआ और पनीर लाया जाता है। कोतवाली के सामने कुछ दुकानदार अपनी दुकान खोलकर बैठे हैं। उनकी दुकान देखकर आप यह जान ही नहीं पाएंगे कि यहां खोआ और पनीर मिलता है। मांग के अनुसार वह आपको खोआ-पनीर उपलब्ध करा देंगे। शुद्धता की जंगल के नाम पर गारंटी देंगे। अबकी बार खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे जिले में मात्र 25 नमूने लिए। जबकि पिछले साल होली में 103 नमूने लिए थे। जबकि 537 किलो ग्राम मिलावटी मिठाई नष्ट कराया था और 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। खाद्य सुरक्षा के जिम्मेदार एसआईआर में ड्यूटी लगे होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ऐसे में आप सतर्कता पूर्वक मिठाईयां, खोआ, पनीर खाइएगा।