फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रीति-रिवाजों के साथ किया गया होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर के आज़ाद नगर वार्ड स्थित प्राचीन होलिका दहन स्थल पर सोमवार की शाम विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पहुंचकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और लोक मंगल की कामना की।
विज्ञापन

महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे स्थल पर आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।विशेष बात यह रही कि नगर पंचायत निचलौल द्वारा पहली बार होलिका दहन स्थल को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुंदर सजावट और व्यवस्थित प्रबंधन को देख उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। समाज की महिलाओं ने चेयरमैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होलिका पूजन के लिए इस प्रकार की भव्य व्यवस्था न केवल ऐतिहासिक पहल है, बल्कि आस्था का सम्मान भी है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया मुन्ना, राणा प्रताप सिंह, अजीत कुमार, रंजीत चौरसिया, विनोद कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें