ठूठीबारी। थाना ठूठीबारी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोग में दो अभियुक्तों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
ठूठीबारी थाने में आरोपी अरशद खान पुत्र गुलाम वारिस निवासी वार्ड-12 घनश्याम नगर, थाना सोनौली एवं रेहान आलम पुत्र नौशाद, निवासी वार्ड-11 वाल्मीकि नगर, थाना सोनौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अरशद की एक बाइक व बैंक खाते में उपलब्ध 3,977 रुपये वरेहान आलम के बैंक खाते में उपलब्ध 9,158 रुपये जब्त किया गया।