महराजगंज। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। 28 सितंबर से जारी हड़ताल के कारण आरोग्य मंदिरों पर मरीजों की स्क्रीनिंग का काम प्रभावित है। टीकाकरण के बाद बच्चों और लाभार्थियों का डाटा यूविन पोर्टल पर अपलोड करने में भी परेशानी हो रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग के नियमित कार्यों पर असर पड़ रहा है।
जिले में कुल 179 आरोग्य मंदिर संचालित हैं। यहां तैनात सीएचओ के माध्यम से मरीजों की स्क्रीनिंग समेत कई स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक माह में सीएचओ को कुल 14,774 लोगों की स्क्रीनिंग करनी होती है।