फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान में तिजोरी लेकर भागे चोर, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 10:30 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ में इन बदमाशों ने ज्वेलर की दुकान में सेंधमारी किया था। तिजोरी नहीं खुली तो तिजोरी को लेकर स्कार्पियो से भाग रहे थे। शातिर चोरों की जानकारी होने से के बाद महराजगंज पुलिस ने अलर्ट हो गई। पुलिस ने जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी गांव के पास चोरों को घेर लिया।
विज्ञापन
महराजगंज में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ज्वेलरी की दुकान से चोर तिजोरी लेकर भाग गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया और मुठभेड़ में दो चोरों को गिरफ्तार की कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ में इन बदमाशों ने ज्वेलर की दुकान में सेंधमारी किया था। तिजोरी नहीं खुली तो तिजोरी को लेकर स्कार्पियो से भाग रहे थे। शातिर चोरों की जानकारी होने से के बाद महराजगंज पुलिस ने अलर्ट हो गई। पुलिस ने जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी गांव के पास चोरों को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया, इसके साथ ही गाड़ी से कुचलने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


शातिर चोरों और पुलिस की देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें