पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर गनेशपुर में घर की छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर आभूषण समेत नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर वार्ड नंबर चार निवासी शंभू प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल की रात 12 बजे चोर छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। चोर कमरे में रखा दो मंगलसूत्र, दो जोड़ा कान की बाली, दो जोड़ा पायल, दो पाजेब व बिछिया सहित कुछ नकद रुपये चुरा ले गए। दूसरे दिन सुबह जगे तो घटना की जानकारी हुई और छत का दरवाजा खुला मिला। पीड़ित का आरोप है कि घर के बगल में रहने वाला एक युवक नशे का आदी है। आशंका है कि उसने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।