फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद जुटी भीड़। 
विज्ञापन
दरवाजे में आई थी दुल्हन, कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर के थापापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बृजमनगंज के बचगंगपुर के थापापुर निवासी कृष्ण गोपाल द्विवेदी के छोटे भाई कृष्ण मोहन द्विवेदी की शादी शुक्रवार को थी। शादी के लिए घर से बरात गई थी। शनिवार की सुबह बरात के साथ नई दुल्हन घर के दरवाजे पर पहुंची। परछावन के लिए बड़े भाई कृष्ण गोपाल द्विवेदी की पत्नी अंशु (28) को बुलाने के लिए परिजन घर के अंदर गए तो स्तब्ध रहे गए। परिजनों ने अंशु का शव फंदे से लटका हुआ देख कर शोर मचाया। घटना की खबर मिलते ही खुशी का माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने अंशु के पति, देवर व सास पर प्रताड़ना के साथ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका भाई की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें