स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में जाकर दवा का छिड़काव कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव जगरनाथपुर में दो डेंगू संक्रमित मरीज पाए जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वस्थ्य कर्मियों ने मरीजों के घर जाकर रक्त पट्टिका बनाया एंटीलार्वा का छिड़काव कराया और क्लोरिन की दवा वितरित की। क्षेत्र के गांव जगरनाथपुर के टोला भरिया निवासी रवि सहानी को 16 अक्तूबर को तेज बुखार हुआ।
17 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने गए जांच में डेंगू संक्रमित की पुष्टि हुई। इसी तरह पंडितपुर टोले के प्रदीप का 15 अक्तूबर को तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में गए जहां डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बुधवार को मलेरिया निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधरी, ओम प्रकाश, रामसेवक, आशीष श्रीवास्तव ने गांव में जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। क्लोरीन की दवा वितरित की और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि डेंगू के दो संक्रमित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में जाकर दवा का छिड़काव कराया तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।