फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत नहीं मिला धन, कैसे सुधरे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में चलने वाले नौ सहायता प्राप्त व चार संस्कृत विद्यालयों की सुधारी जानी है दशा, धन के अब तक न जारी होने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रोजेक्ट अंलकार के तहत जिले के सहायता प्राप्त व संस्कृत विद्यालयों की दशा को सुधारने के लिए भले ही प्रयास किया जा रहा है, मगर हकीकत यह है कि अब तक धन के न मिलने से कहीं पर भी काम शुरू नहीं हो सका है। इससे जहां स्थिति जस की तस बनी हुई है, वहीं सुधार का दावा भी बेदम दिख रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में बदलाव का प्रतीक माने जा रहे कायाकल्प योजना की तर्ज पर माध्यमिक स्कूलों की दशा को सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार चलाया गया। लंबे समय से जिले में चलने वाले अशासकीय सहायता प्राप्त व संस्कृत विद्यालय न सिर्फ जर्जर हैं, बल्कि बदसूरत भी दिखते हैं। इस वित्तीय वर्ष में संस्कृत विद्यालयों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव मांगा गया। 13 विद्यालयों की ओर से कमियों काे सही कराने के लिए छह करोड़ से अधिक की सहायता राशि की मांग भी की गई, मगर अब तक धनराशि न मिलने से सुधारात्मक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन विद्यालयों को है धन का इंतजार
जिले के बद्रीदास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैंचा, लुंबिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरेंदा, योगेश्वर संस्कृत विद्यालय बांसपार व मदन मोहन मालवीय संस्कृत विद्यालय परतावल का प्रोजेक्ट अलंकार से सुधार कराना है। इसी प्रकार अशासकीय सहायता प्राप्त जिन नौ विद्यालयों की स्थिति को सुधारना है उसमें नौतनवां इंटर कॉलेज, अभिनव विद्या मंदिर, संतलाल इंटर कॉलेज, एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, सैयद अहमद जनता इंटर कॉलेज, विश्वंभरनाथ जनता इंटर कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, पंचायत इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली के नाम हैं।
-
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छह करोड़ से अधिक की मांग की गई है। धनराशि आते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें