फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रब टाइफस की जांच के लिए जिला अस्पताल में किट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रब टाइफस की जांच के लिए जिला अस्पताल में किट नहीं
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईटीसी व जेई एईएस वार्ड में भर्ती हैं 23 मरीज
महराजगंज। जिला अस्पताल के पैथॉलाजी में लंबे समय से स्क्रब टाइफस की जांच के लिए किट नहीं है। इससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसके लिए किट मंगाने के लिए डिमांड भेजी गई है, लेकिन किट न मिलने से समस्या बढ़ती जा रही है।
जिला अस्पताल मे जेई एईएस और ईटीसी वार्ड को मिलाकर कुल 23 मरीज भर्ती हैं, जिसमें एक एईएस, 5 बुखार के मरीजों का इलाज चल रहा है। शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले वरूण कुमार, गौनरियाराजा गांव के मनीष, विस्मिल नगर में राजेश ने बताया कहा कि अगर अस्पताल में सभी जांच की सुविधा मिल जाती तो परेशानी नहीं होती, लेकिन अस्पताल में स्क्रब टाइफस की जांच न होने से असुविधा हो रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल में जेई, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि की जांच तो हो रही है, लेकिन स्क्रब टाइफस की जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्या होता है स्क्रब टाइफस
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय के अनुसार स्क्रब टाइफस एक जीवाणुजनित संक्रमण है, जिसके लक्षण कुछ-कुछ चुकनगुनिया जैसे ही होते हैं। यह एईएस के ग्रुप की बीमारी है। इस बीमारी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट जरूरी होता है, अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाए तो लंग्स, किडनी और लीवर पर भी इसका असर हो सकता है।
इनका चल रहा इलाज
जिला अस्पताल के जेई एईएस और ईटीसी वार्ड में तेज बुखार, एईएस व अन्य बीमारियों से पीडित अनन्या, आराध्या, अंश, अमृता, अभी, सोनिका, आर्दश, आयुष, शिखा, नित्या, कान्हा, अभिनव, मधुबाला, आदिस, शिवांगी, सत्यम, अफरोज, नैना, राधिका आदि का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड में कुल 23 मरीज भर्ती हैं, जिसमें पांच तेज बुखार, एक एईएस और 17 अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज चल रहा है। स्क्रब टाइफस की जांच किट जिला अस्पताल में नहीं है। इसके अलावा अन्य सभी जांच कराई जा रही है। स्क्रब टाइफ की किट मंगाने के लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द आने की उम्मीद है। किट आते ही मरीजों की जांच शुरू करा दी जाएगी।
डॉ. ए.के. राय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें