फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अराजकता का माहौल : सुधीर भारती

Tue, 09 Sep 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक कस्बे के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में हुई, जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि सुधीर कुमार भारती ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था खराब हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा की आगामी 2027 के चुनाव में बसपा सरकार बनाएगी। वर्तमान समय में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकार के मंत्री आपस में टकरा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता बसपा की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। विशिष्ट अतिथि कमलेश कुमार गौतम ने कहा की कार्यकर्ता संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए सक्रिय रहें। जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके बगैर कोई भी चुनाव पार्टी नहीं जीत सकती। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के लिए कार्य करें। कार्यक्रम को तबारक हुसैन, लालजी पांडेय, दीपलाल भारती, जितेंद्र गौतम, नंदू प्रसाद, प्रकाश राव ने संबोधित किया। इस दौरान दुर्विजय गौतम, भीमचंद गौतम, डाॅ. राहुल, श्याम सुंदर राव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें