पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के छोटका टोला निवासी निषाद पार्टी के पूर्व सचिव धर्मात्मा की मौत के बाद उनके घर ढांढ़स बधाने वालों का क्रम जारी है। मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहानी पीड़ित परिवार के लोगों से मिले और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जब तहरीर में चार लोगों के नाम थे तो एक व्यक्ति पर एफआईआर क्यों? शासन-प्रशासन कठघरे में है। सरकार भी इस पर ध्यान नहीं दे रहीं है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
पूर्व मंत्री मुकेश सहानी ने कहा कि सरकार गरीब परिवार को न्याय नहीं देना चाहती है। शासन प्रशासन से मांग है कि धर्मात्मा के परिवार को न्याय मिले। कोई निर्दोष न फंसे। उन्होंने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के सीबीआई जांच की मांग पर कहा कि जब आप सरकार में हैं और केंद्र व प्रदेश में आपकी सरकार है, तो मांग करने की क्या बात है।
मुख्यमंत्री से मिलकर जांच का आदेश कराएं। अगर जांच नहीं होती है तो सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे जाएं। आप बैठे, हम भी बैठें पूरा निषाद समाज बैठेगा। उन्होंने कहा कि धर्मात्मा ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है उसको संज्ञान में लेकर जांच बारीकी से जांच किया जाए।
निषाद पार्टी के अध्यक्ष को लेकर कहा कि जिस निषाद कार्यकर्ता के बल पर निषाद पार्टी खड़ी है। उसके साथ उन्हें रहना चाहिए। प्रदेश सरकार हर बिंदु पर गंभीरता से मामले की जांच कराएं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युवा राम भारत निषाद, महासचिव मनीष चौधरी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, जिलाध्यक्ष गाजीपुर विजय बिंद, इंद्रजीत जौनपुर, हरिओम निषाद माैजूद रहे। म