महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिस्मिल नगर व आजाद नगर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें बिस्मिल नगर ने चार विकेट से मैच आपने नाम किया। बीएमटी क्रिकेट अकादमी के कोच अतुल मणी त्रिपाठी ने बताया कि आजाद नगर ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। 23.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 153 रन बनाया। शिवराज ने 53 बाल पर 43 रन, शुभम ने 31 बाल पर 36 रन बनाए। बिस्मिल नगर के जयप्रकाश ने 4 ओवर में 27 रन बनाकर 3 विकेट हासिल किया। 154 रन बनाने उतरी बिस्मिल नगर की टीम ने 15 गेंद पर 15 रन, 6 ओवर में वैभव ने 33 रन बनाया। बिस्मिल नगर ने 4 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। बिस्मिल नगर के सूरज को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। संवाद