नौतनवा। जंगल गुलरिहा के तुलसीपुर चौराहे पर रविवार की रात एक किराने की दुकान में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोर छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी समेत सामान चुरा ले गए। दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा निवासी विश्राम चौहान की तुलसीपुर चौराहे पर किराने की दुकान है। रविवार रात दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान में चोरी हो गई है। दुकानदार जब दुकान का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा तो समान बिखरे पड़े थे और कुछ सामान समेत कैश काउंटर से दस हजार नकदी गायब थी। दुकानदार विश्राम ने बताया कि चोर मकान के पीछे से दुकान में घुसे थे। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद