फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडी सचिवों को चेतावनी, शुल्क वसूली में तेजी लाने के निर्देश

Mon, 12 Feb 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार, विद्युत, परिवहन, जीएसटी वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवर्तन की कार्रवाई को बढ़ाने के लिए आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी समिति, नगर निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंडी शुल्क की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी मंडी सचिवों को कठोर चेतावनी देते हुए लक्ष्य के अनुरूप मंडी शुल्क की प्राप्ति के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना पर्ची वितरण और गन्ना मूल्य भुगतान में वृद्धि के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डूडा को भी प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रदर्शन सुधारने की बात कही। योजनाओं के क्रियान्वयन में डी व ई रैंक अस्वीकार्य है।

अवैध खनन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई को तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने अवैध खनन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिए और एडीएम को पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शहरी निकायों को विभिन्न माध्यमों से राजस्व प्राप्ति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी शहरी निकायों को विज्ञापन विधि जारी करते हुए विज्ञापन के माध्यम से आय वृद्धि का निर्देश दिया। सभी निकायों में मार्च में कूड़े का डोर टू डोर संग्रहण शुरू करना सुनिश्चित करें। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने दर्पण डैशबोर्ड पर जनपद के तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, एसडीएम पंकज कुमार व एसडीएम सदर रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें