फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी
विज्ञापन

पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर हुई वारदात
सीसीटीवी फुटजे के सहारे सुराग लगा रही पुलिस
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर कस्बे में स्थित दुकान में सोमवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने काउंटर से नकदी व चांदी के सिक्के चुरा ले गए। पुलिस बूथ के पास हुई चोरी से लोगों में आक्रोश है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटजे को खंगाल रही है।
कस्बा निवासी प्रहलाद खेतान की मिल गेट के पास में चीनी, मैदा आदि की थोक दुकान है। सोमवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात करीब दो बजे दुकान के पीछे पेड़ के रास्ते सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़े। दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ। दुकान के काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखे नकदी और चांदी के कुछ सिक्के लेकर फरार हो गए। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को देखा। पूर्व चेयरमैन व सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस रात 0भर गश्त का दावा करती है, लेकिन पुलिस बूथ के बगल में चोरी की भनक तक नहीं लगती। चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें