फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक ले भागा युवक

Sun, 19 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा स्थित एक शोरूम से टेस्ट ड्राइव करने के बहाने एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। मामले में शो रूम प्रबंधक की तहरीर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में आरएम ऑटो सेल्स के प्रबंधक गुलाम मुस्तफा खान ने लिखा है कि शुक्रवार को एक युवक अपने चाचा गुलाबचंद निवासी पाखापार के नाम से नकद गाड़ी खरीदने के लिए आया। उसने आईडी प्रूफ के तौर पर आवश्यक दस्तावेज जमा किए और 15 हजार रुपये नकद दे दिया बाकी ऑनलाइन के माध्यम से भेजने की बात कही।
इसके बाद गाड़ी की फिटिंग हो गई तो चेक करने की बात कहकरवह गाड़ी लेकर निकल गया। काफी देर तक वह नहीं आया तो उसके मोबाइल पर फोन लगाया गया तो वह बंद मिला। उसने जो आईडी प्रूफ दिया है वह सही है या नहीं इस पर संशय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें