फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समूह का 1.28 लाख रुपये लेकर भागा युवक

Mon, 13 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक महराजगंज जिला के एक फाइनेंस कंपनी की शाखा से 1.28 रुपये लेकर गांव भाग आया। जब शाखा प्रबंधक मोबाइल फोन से संपर्क करने की कोशिश करते हैं तो वह फोन नहीं उठाता है। एक सप्ताह पहले शाखा प्रबंधक उसके घर पहुंचे तो परिजन उन्हें दोबारा घर आने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। रविवार को प्रबंधक ने थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

महराजगंज जिला के थाना पनियरा में एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव युवक फील्ड वर्कर का काम करता है। आरोप है कि 30 सितंबर को वह क्षेत्र से वसूली कर 1.28398 लाख रुपये लेकर गांव भाग आया। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार को जब इसकी जानकारी हुई तो वह उसके पास फोन करने लगे, मगर युवक ने फोन नहीं उठाया। एक सप्ताह पहले शाखा प्रबंधक युवक के गांव आ पहुंचे।
उनका कहना है कि जब वह युवक के घर पहुंचा तो उसके परिजन छिपा दिए और दोबारा घर आने पर जान-माल की धमकी दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें