फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : एसएनसीयू वार्ड में बढ़ेंगे 10 और बेड

Mon, 13 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अब यह निजी अस्पतालों को टक्कर दे रहा है। जहां निजी अस्पतालों में मोटी रकम देकर इलाज कराना पड़ता है। वहीं जिला अस्पताल के केवल एक रुपये की पर्ची पर ही बेहतर इलाज मिल रहा है। यहां नवजात शिशु देखभाल इकाई में 32 बेड हैं, लेकिन जल्द ही 10 और बेड बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एमसीएच विंग में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के अलावा सिजेरियन प्रसव की बेहतर सुविधा है। यहां महिलाओं के लिए पोस्ट आपरेटिव वार्ड को आधुनिक सुविधा से लैस किया गया है। वहीं चतुर्थ तल पर इंट्रिग्रेटेड लैब एक करोड़ रुपये से तैयार हो रहा है। यह भी तीन से चार माह में शुरू होने की उम्मीद है। जिला अस्पताल में फायर लाइन लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए जरूरी सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें