फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हवा ने कम किया धूप की तपिश, शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधितम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट
विज्ञापन

आज व कल छिटपुट तो रविवार से झमाझम बारिश
महराजगंज। सावन की दस्तक पड़ते ही मौसम के तेवर बदल गया। बृहस्पतिवार दिन में धूप जरूर खिली रही लेकिन हवाओं की रफ्तार 12 किमी प्रतिघंटा बने रहने के कारण तपिश का ज्यादा एहसास लोगों को नहीं हुआ।
दिन डूबने से पहले हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी-उमस से बहुत हद तक राहत दे दिया। बुधवार के सापेक्ष बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री गिरावट आई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जुलाई के आखिरी पखवाड़े में मौसम की तल्ख़ी भरपूर रही जिसके कारण अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान ने भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचकर लोगों को भारी उमस का एहसास कराया। बृहस्पतिवार को धूप के साथ-साथ हवा भी चली। जिसके कारण लोगों को धूप की तपिश ने बहुत अधिक परेशान नहीं किया।
शाम पांच बजे अचानक बादल छाने के बाद लगभग 10-15 मिनट हुई हल्की बारिश ने मौसम को और सुहाना बना दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार व शनिवार छिटपुट बारिश तो रविवार से झमाझम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मध्य छत्तीसगढ़ के पश्चिमी भागों तथा इससे सटे पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बना अवदाब लगभग 6 घंटे तक स्थिर रहा। इसके कारण मानसून का दूसरा चरण विलंबित हुआ है। रविवार से तराई में बारिश शुरू होने के आसार हैं।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें