फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोने की शुद्धता की जांच को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सोने की शुद्धता की जांच से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद स्वर्णकारों और संबंधित पक्ष के बीच विवाद हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर दो दर्जन से अधिक सराफा व्यापारी थाना कोल्हुई पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का कहना है कि कस्बे के एक व्यापारी के सोने की शुद्धता कम है, जिस वजह से उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। इससे नाराज एक स्वर्ण व्यापारी ने शुद्धता की जांच करने वाले के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट सोशल मीडिया पर कर दिया था। विवाद बढ़ने पर थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत चली।
पुलिस और स्थानीय दुकानदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। लंबी चर्चा के बाद आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। समझौते के दौरान यह तय हुआ कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था सोने की शुद्धता की जांच कर उसकी जानकारी सार्वजनिक करती है, तो उसके साथ उसे संबंधित आभूषण की शुद्धता का बिल भी प्रस्तुत करना होगा। किसी भी व्यापारी की छवि बिना पर्याप्त आधार के बिना प्रभावित न हो और उपभोक्ताओं के सामने पूरी जानकारी उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि सोने की शुद्धता बताने के विवाद में स्वर्ण व्यापारी थाने आए थे। दोनों पक्षों का मामला सुनने के बाद मामले का शांतिपूर्वक निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें