सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के खेल मैदान में आयोजित स्व.सुशीला देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच हुए। पहले मैच में गोरखपुर ने नेपाल को व दूसरे मैच में प्रयागराज ने बलिया को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
सिसवा प्रीमियर लीग के दूसरे दिन के मैच में टॉस हारकर नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाज प्रदीप और प्रमोद ने 85 रनों की साझेदारी कर मजबूत नींव रखी।उसके बाद मोनू के 25 रनों की मदद से नेपाल ने जीत के लिए 122 रनों के लक्ष्य रखा। जिसे गोरखपुर के बल्लेबाज हरेंद्र और मोनू ने 96 रनों की साझेदारी से 7वें ओवर में आसानी से चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
वहीं दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम ने सचिन यादव एवं गुलाम के 53-53 रनों की मदद से 12 ओवर में 212 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बलिया की टीम लगातार विकेट गिरने के कारण लक्ष्य के नजदीक नहीं पहुंच सकी और 90 रन बनाकर धराशायी हो गई। प्रयागराज मैच जीतकर अगले दौरान में प्रवेश कर लिया। इस दौरान अमित सिंह, आकाश सिंह, सत्यम सिंह, नमन सिंह, मनीष दुबे, प्रदीप आदि मौजूद रहे।