फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कैंपियरगंज एवं भैरोपुर की टीम फाइनल में पहुंची

Sun, 23 Feb 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली के लक्ष्मीपुर देउरवा में दो दिवसीय स्वर्गीय सदरुल हक जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मैच में कैंपियरगंज ने गबडुआ को हराया। दूसरा मैच दरहटा और वीएस क्लब लक्ष्मीपुर देउरवा के बीच खेला गया, जिसमें देउरवा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

अगला मैच गांगी बाजार और भैरोपुर के बीच खेला गया, जिसमें भैरोपुर ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच सुल्तान क्लब लक्ष्मीपुर देउरवा और बरियारपुर के बीच खेला गया। इसमें सुल्तान क्लब ने जीत दर्ज की। अहिरौली और जनता ट्रेडर्स के बीच खेला गया, जिसमें जनता ट्रेडर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कैंपियरगंज, गबडुआ, लक्ष्मीपुर देउरवा एवं भैरोपुर की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला कैंपियरगंज और गबडुआ के बीच खेला गया, जिसमें कैंपियरगंज की टीम ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लक्ष्मीपुर देउरवा एवं भैरोपुर के बीच खेला गया, जिसमें भैरोपुर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल के लिए सफल रही।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के मिनहाज सिद्दीकी, मन्नान सिद्दीकी, वसीम सिद्दीकी, आफताब आलम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें