फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साफ-सफाई ठीक न मिलने पर डॉक्टरों को लगाई फटकार

Sun, 23 Feb 2025 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल मिलने पर संबंधित डाक्टरों को फटकार लगाई। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजही का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एलसीडी कार्यक्रम के तहत हो रहे हाइब्रिड प्रेशर शुगर अन्य स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्क्रीनिंग में लापरवाही मिलने पर संबंधित डॉक्टर को फटकार लगाई और इसे सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य गड़ौरा का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने प्रसव के बारे में जानकारी ली। प्रसव की स्थिति खराब मिलने पर डॉक्टर को चेतावनी दी।
इसके अलावा सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़वल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीवी रोगियों टीवी रोगियों के खोजबीन के लिए चलाए जा रहे स्क्रीनिंग अभियान में जानकारी प्राप्त की। सटीक जानकारी नहीं मिलने पर संबंधित डॉक्टर नाराजगी जाहिर की। इसे सुधार के लिए सख्त निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें