निजी स्कूलों में शुल्क वृद्धि, स्टेशनरी एवं ड्रेस बिक्री के सामने आए मामलों की चल रही जांच
नौतनवा। निजी स्कूलों में शुल्क वृद्धि, स्टेशनरी एवं ड्रेस बिक्री के मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सख्त तेवर में हैं। शनिवार को उनके निर्देश पर टीम ने एक स्कूल में जांच की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार की सुबह एसडीएम नवीन प्रसाद एवं खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित एक टीम नगर स्थित एक विद्यालय में जांच के लिए पहुंची थी। यहां अधिकारियों ने कुछ देर जांच के बाद टीम के सदस्यों ने जिम्मेदारों से बात की और परिसर की फोटोग्राफी कराकर वापस लौट गए। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि कुछ स्कूलों से स्टूडेंट्स किट बेचे जाने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।