फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नल पर पानी लेने गए युवक पर लाठी-डंडे से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अप्रैल का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हातावेला हरैया बाजार में आठ अप्रैल की रात करीब 11 बजे एक मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सुंदरी देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कइ उनका पुत्र ईश्वर रात में घर के बगल वाले सरकारी नल से पानी लेने गया था। नल सूखा होने के कारण खटखट की आवाज हो रही थी। इसके बाद बिना किसी विवाद के अंकित उर्फ छोटू ने आकर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। ईश्वर ने विरोध किया तो छोटू ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इससे ईश्वर के पूरे शरीर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन



मारपीट के बाद छोटू घर के अंदर घुस आया और वहां भी गालियां देने लगा। जब सुंदरी देवी और उनकी बेटी ने रोका तो छोटू ने दोनों का हाथ खींचकर घसीटा और मारा। दोनों को भी काफी चोटें आईं। इसी बीच छोटू का चाचा विरेंदर भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने आगे भी मारने-पीटने की धमकी दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित उर्फ छोटू, विरेन्दर निवासी हातावेला हरैया बाजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें