फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीढ़ी टूटने से साफ नहीं हो पा रही टंकी, पानी दूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत चौक के वार्ड 15 स्थित गुरुगोरक्षनाथ नगर की पानी टंकी बदहाली का शिकार है। टंकी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से नगरवासियों को गंदा और दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की टंकी तक पहुंचने वाली सीढ़ी का ऊपरी हिस्सा काफी दिनों से टूटा पड़ा है। इस वजह से सफाईकर्मी टंकी के अंदर जाकर सफाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे नगर पंचायत में इसी पानी टंकी से जलापूर्ति होती है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग सीढ़ी की मरम्मत और सफाई को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुए हैं। मुंद्रिका हिंदुस्तानी, संदीप राजभर, अनवर, अकबर, पिंटू, तारा, अवधेश गुप्ता, अलीजान, डिग्गू समेत तमाम लोगों ने बताया कि घरों की टोटियों से गंदा पानी निकल रहा है।
पानी में बदबू और गंदगी के कारण लोग बीमारी फैलने की आशंका से डरे हुए हैं। नगरवासियों ने आरोप लगाया कि पानी टंकी की नियमित सफाई नहीं होने से हालात बदतर हो गए हैं। सफाई के लिए बनी सीमेंट की सीढ़ी का ऊपरी हिस्सा ध्वस्त हो गया है। बावजूद इसके उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर साफ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इस मामले की जानकारी है। जल्द ही सीढ़ी ठीक कराकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें