फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आजीवन याद रहेगा प्राण प्रतिष्ठा का अलाैकिक नजारा

Mon, 22 Jan 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के छत्रपति साहू जी महाराज नगर के रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख जिवेश मिश्रा आमंत्रण पत्र मिलने पर अयोध्या गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचा। वहां सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। सुबह से लेकर शाम तक वीआईपी को रहने के दौरान तक मोबाइल बंद करा दिए गए थे। भीड़ इतनी रही की आज तक अपने जीवन में ऐसी भीड़ नहीं देखी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख जिवेश मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि अलौकिक नजारा आजीवन याद रहेगा। वहां के दृश्य को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। भीड़ होने के कारण आने में परेशानी हुई, इस वजह से मंगलवार को आउंगा। दिनभर उत्सव को देखा। अयोध्या में तील रखने की जगह नहीं थी। हर तरफ लोग ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाम को भीड़ अधिक रही। वीआईपी आगमन के कारण सुरक्षा घेरा काफी कड़ा होने के कारण लोगों को परेशानी होगी। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। यह मेरे जीवन का कभी न भूलने वाला पल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें