फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं, बरामदे में बच्चों को दी जा रही शिक्षा

Thu, 12 Mar 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया में बिजली कनेक्शन नहीं होने से बच्चों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। बिजली कनेक्शन नहीं होने के चलते स्कूल के बरामदे में बैठाकर बच्चों को पढ़ाया जाता है। ऐसे में गर्मी तेज हाेने पर बच्चों और शिक्षकों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षाओं में टाइल्स लगाए हैं। विद्यालयों की रंगाई-पुताई का कार्य हुआ है, लेकिन बिजली की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में गर्मी होने पर बच्चों को मुसीबत झेलना पड़ेगी। प्रधानाध्यापक कल्पना सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए विभाग से पत्राचार किया गया है लेकिन अब तक स्कूल में कनेक्शन नहीं दिया गया। स्कूल में आरओ, सबमर्सिबल, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास आदि की सुविधा बिजली पर निर्भर है। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन न होने से छात्र गर्मी में पढ़ने को मजबूर हैं। गर्मी में छात्रों को पीने के लिए ठंडा पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें