फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैठने की एक ही मुद्रा दे रहा रीढ़ की हड्डी में दर्द

Wed, 28 May 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। देर तक बैठने की एक ही मुद्रा रीढ़ की हड्डियों का दर्द दे रहा है। अधिकतर 40 वर्ष तक के लोग इस समस्या से पीड़ित मिल रहे हैं। इन्हें पीठ में दर्द, उठने-बैठने, चलने और सोते समय कमर में दर्द का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसी समस्या लेकर 13 मरीज पहुंचे जिन्हें जांच के बाद व्यायाम और कैल्शियम की अधिकता वाले खाद्य प्रयोग करने की सलाह और दवा दी गई।
नौकरीपेशा और कंप्यूटर पर कार्य करने वाले अधिकतर एक ही मुद्रा में कुर्सी पर बैठे रहते हैं, जिसके कारण उन्हें कमर और पीठ दर्द की समस्या झेलनी पड़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक रीढ़ की हड्डी पर बैठने का प्रभाव पड़ने से यह समस्या हो रही है।
विज्ञापन

ओपीडी में ऐसे मरीजों को देख रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास अग्रवाल ने बताया कि 35 वर्ष के बाद हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसलिए डेयरी उत्पाद, पनीर, दूध, दही का उपयोग बढ़ाना चाहिए। साथ ही बैठने की मुद्रा लगातार एक तरह की नहीं रखनी चाहिए।
अगर कुर्सी पर अधिक देर बैठना पड़ रहा तो हर घंटे कुर्सी से उतरकर थोड़ी चहलकदमी करें, जिससे रीढ़ की हड्डी पर जो दबाव बैठने से बना वह समाप्त हो सके। उन्होंने बताया कि इस समस्या से परेशान मरीजों को व्यायाम हर रोज करने की सलाह के साथ कैल्शियम की दवा दी जा रही है।
सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि कैल्शियम की कमी और बैठने की गलत आदत इस समस्या के लिए जिम्मेदार है। मरीजों को व्यायाम करने की सलाह व दवा उपलब्ध कराई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें