फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनपद में 1.41 करोड़ की लागत से बनेंगे पंचायत उत्सव भवन

Tue, 27 May 2025 09:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रत्येक सभा में पंचायत उत्सव भवनों के निर्माण के संदर्भ में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि सबसे पहले उन ग्राम पंचायतों और संबंधित विधानसभा को चिह्नित करते हुए सूची प्रस्तुत करें जहां परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत बारात घर का निर्माण कराया गया है। उन्होंने सभी बीडीओ को सर्वाधिक ओएसआर वाले ग्राम पंचायतों की सूची जिला पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराएं। प्रथम चरण में पूरे प्रदेश के 71 ग्रामीण विधानसभाओं पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। एक पंचायत भवन के लिए 1.41 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। भवन का निर्माण क्षेत्र 522 वर्ग मीटर होगा, जबकि कुल क्षेत्रफल 3000 वर्ग मीटर होगा। 100 लोगों की क्षमता वाले उत्सव मंडप में कुल 03 कक्ष होंगे। एक कक्ष दिव्यांगजन अनुकूल होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्या मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें