फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विजन डाक्यूमेंट्स निर्माण में युवाओं की भूमिका तय

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को लेकर शासन स्तर से डाक्यूमेंट्स तैयार हो रहे। अबतक इसमें सुझाव देने की जिम्मेदारी प्रदेश के नागरिकों की थी, लेकिन अब इसके दरवाजे युवाओं के लिए भी खुल गये हैं। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी जारी पोर्टल पर अपना सुझाव फीड करेंगे। इसके लिए डीआईओएस स्तर से जनमद के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से 5 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक विजन 2047 के लिए डाक्यूमेंट्स निर्माण के लिए आमजन से सुझाव लिया जा रहा है। समर्थयूपीडाटजीओवीडाटइन पोर्टल लांच करते हुए जिम्मेदारी सभी जिलाधिकारी को दी गई है कि वह इस पोर्टल पर अधिक से अधिक नागरिकों का सुझाव दर्ज कराएं। जनपद से दिए जा रहे सुझाव व संख्या की निगरानी व समीक्षा डीएम लगातार कर सकें इसके लिए आईडी पासवर्ड जारी किया गया है। लेकिन सुझाव देने में जिला अभी काफी पीछे है जिसे देखते हुए डीएम ने सभी विभागों को अधिक से अधिक सुझाव प्रेषित कराने का दायित्व बांट रखा है। इसी क्रम में डीआईओएस की तरफ से सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित स्कूल प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया गया है। पत्र में निर्देश है कि स्कूल के छात्र- छात्राओं से सुझाव संबंधित पोर्टल पर पांच अक्टूबर तक अधिक से अधिक संख्या में दर्ज कराएं जिससे जिले का आंकड़ा सुधर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें