फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुझाव आपका लाएगा बदलाव, क्यूआर कोड चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए डाक्यूमेंट्स तैयार किए जा रहे। 5 अक्तूबर तक नागरिकों से सुझाव लिया जा रहा है। शासन के निर्देश क्रम में नगरपालिका परिषद महराजगंज कदमताल करने लगा है। सार्वजनिक स्थानों पर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी क्यूआर कोड चस्पा कराकर लोगों को सुझाव भेजने के लिए प्रेरित करने की मुहिम चल रही।
विज्ञापन

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को लेकर सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। इसके लिए समर्थयूपी नाम से एक पोर्टल विकसित कर 5 अक्टूबर तक लगभग 12 सेक्टर में सुझाव लिए जा रहे हैं। जनपद में इसके लिए नोडल जिलाधिकारी हैं जिनके लिए आईडी और पासवर्ड जारी किया गया है जिससे वह देख सकें कि जनपद से कितने नागरिकों ने और क्या सुझाव दिए हैं। संख्या को अधिक से अधिक करने के लिए भी निर्देश हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी दे रखी है। निर्देश के मद्देनजर महराजगंज नगर पालिका परिषद ने ईओ के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर समर्थयूपी पोर्टल का क्यूआर कोड चस्पा कराने का कार्य कराने के साथ- साथ लोगों से अपना सुझाव फीड करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-



सरकार ने आम जनमानस से समर्थ यूपी 2047 के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित किया है। इसी के तहत समर्थ यूपी का क्यूआर कोड सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराकर लोगों को सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आलोक कुमार मिश्रा, ईओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें