फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेलभार से सीमावर्ती गांव रेहरा जाने वाली सड़क बदहाल

Sat, 16 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के नौतनवां- ठूठीबारी मुख्य सड़क बेलभार रेहरा गांव को जोड़ने वाली सड़क मरंमत के अभाव मे क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। इस सड़क की दूरी लगभग डेढ किलोमीटर मीटर है। गन्ना विकास परिषद के द्वारा सड़क का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

बेलभार से रेहरा जाने वाली सड़क के बीच में डेढ़ किलोमीटर सड़क की हालत देखकर लोगों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। डेढ़ किलोमीटर गन्ना विकास परिषद के द्वारा सड़क बनाया गया था। राहगीरों को धूल व उखड़ी हुई गिट्टियों से काफी मुसीबतों का सामना करके चलना पड़ रहा है। करीब छह हजार की आबादी को समस्या हो रही है।
ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को कई बार सूचित किया गया लेकिन मरम्मत कार्य विभाग द्वारा अभी तक नहीं कराया गया। ग्रामीण महबूब अली, गतिराम सहानी, जयकिशुन यादव, प्रभु पासवान, वीरेन्द्र पाल, गजेंद्र पांडेय, गिरिजेश ने लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें