सिसवा बाजार। क्षेत्र के हरपुर पकड़ी में स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे पिछले तीन वर्षों से अनुपस्थित चल रहे अध्यापक को सेवा मुक्त कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधक गिरीश नारायण दूबे ने बताया कि प्राथमिक विभाग के अनुमोदित सहायक अध्यापक रामकृपाल सिंह, संजय चौबे, प्रतिमा चतुर्वेदी व अनिता पाठक को प्रबंध समिति द्वारा सेवामुक्त कर दिया गया है। जून 2023 में उक्त शिक्षकों को उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन चारों के उपस्थित न होने से प्रबंध समिति द्वारा यह निर्णय लेकर चारों अध्यापक को सेवामुक्त कर दिया गया। संवाद