बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन
- फोटो : अमर उजाला
27 वें राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय में खेला जा रहा हैं। मैच के दूसरे दिन भी 8 संभागों के भोपाल, चण्डीगढ़, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर पटना, पूणे, शिलांग से आए हुए 120 छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें अंडर 17 अंडर 19 के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
दूसरे दिन सिंगल अंडर 14 में लखनऊ की प्रतीक्षा और चण्डीगढ़ की भूमिका के बीच मैच खेला गया। इसमें प्रतीक्षा द्वारा 21 और भूमिका ने 16 अंक ही बना पाये। जबकि डबल्स 14 में लखनऊ की प्रतीक्षा और काव्या और चण्डीगढ़ की भूमिका और लीजा के बीच मैच खेला गया। जिसमें 21-14 अंक ही हासिल कर सके। सिंगल अंडर 17 में लखनऊ की सुहाना व जयपुर की वंसिका के बीच मैच खेला गया। इसमें सुहाना 23 और वंसिका 21 अंक ही प्राप्त कर सकीं। जबकि डबल अंडर 17 में लखनऊ की सुहाना और ज्योति तथा जयपुर की वंसिका व दीपेन्द्रा के बीच मैच खेला गया। इसमें 21-15 अंक प्राप्त कर सके। सिंगल अंडर 19 में लखनऊ की तन्नू और जयपुर की रचना के बीच मैच खेला गया। जिसमें तन्नू 21 अंक व रचना 16 अंक ही प्राप्त कर सकी। जबकि डबल अण्डर 19 में लखनऊ की विनिता और अर्पणा तथा जयपुर की वैशाली व रचना के बीच कांटे का मैच खेला गया। इसमें जयपुर की टीम 21 और लखनऊ की टीम महज 19 अंक ही बना पाई।
सिंगल अंडर 14 में शिलांग के रोशन और हैदराबाद के गणेश के बीच कांटे का मैच खेला गया। इसमें रोशन ने 21 और हैदराबाद के गणेश ने महज 12 अंक ही बना सके। जबकि डबल अंडर 14 में शिलांग के रोशन व मनीष और हैदराबाद के गणेश व करन कुमार के बीच मैच खेला गया। जिसमें शिलंग को 21 और हैदराबाद को 19 अंक ही बना सके। जबकि सिंगल अण्डर 14 में लखनऊ के कौशल व पुणे के प्रणव के बीच मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ के खिलाड़ी को 21 अंक और पूणे को 12 अंक ही प्राप्त कर सका। जबकि डबल अण्डर 14 में लखनऊ के पवन व शत्रुधन और पूणे के प्रणव व शशांक के बीच मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ को 21 अंक और पूणे को 12 अंक ही मिला सका। इस प्रकार फाइनल मैच में लखनऊ रीजन के खिलाड़ी पहुंच गये हैं। फाइनल मैच में जयपुर लखनऊ हैदराबाद, पूणे, शिलांग, के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।