फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रशासन के इशारे पर लोगांे का उत्पीड़न’

Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सिसवा बाजार में हिंदू युवा‌ वाहिनी की बैठक में प्रदेश सरकार निशाने पर रही।
विज्ञापन
निचलौल/सिसवा बाजार में हियुवा कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन एक समुदाय वर्ग के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। हिन्दू समुदाय के किसी भी आयोजन में डीजे आदि पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


यज्ञ आदि के आयोजन में अवरोध पैदा करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि सपा सरकार के एक मंत्री के इशारे पर गड़ौरा में यज्ञ शाला निर्माण रोका गया। अवैध संचालित विद्यालय की दीवार गिराये जाने पर निर्दोष गांव वालों पर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। हियुवा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। सतीश सिंह, शेष विजय ंसिह ने भी संबोधित किया तथा अध्यक्षता रामबचन गुप्त ने की। कृष्ण विहारी पाठक, मुन्ना गुप्ता, कन्हैया मद्धैशिया, दिलीप मिश्र, दयानन्द जायसवाल, श्री संत जी, राजकुमार, जगदीश आदि उपस्थित रहे। 

 सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की बैठक में हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि सपा सरकार में अपराध चरम पर है। प्रशासन की हनक समाप्त हो चुकी है। कहा कि भारत माता की जय नहीं बोलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। जिला महामंत्री कृष्ण विहारी पाठक ने कहा कि अगर सपा सरकार ने प्रशासन के लोगों पर लगाम नहीं लगाया तो हम लोग चुप नही बैठेंगे। जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी भेदभाव को भुलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। जिला सह संयोजक कृष्ण नंदन ऊर्फ पप्पू पूरी, नगर संयोजक मनीष शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रभारी गणेश खरवार व धनंजय शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें