एडीआर भवन में अधिवक्ताओं की संगोष्ठी आयोजित हुई।
- फोटो : विनोद गुप्ता
महराजगंज मेंवर्तमान परिवेश में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर बृहस्पतिवार को संगोष्ठी हुई। एडीआर भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सजग प्रहरी हैं।
अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम गोविन्द बल्लभ शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज का स्वतंत्रता में बड़ा योगदान रहा। महात्मा गांधी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री, नेहरु आदि की भूमिका प्रथम स्थान पर है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में अधिवक्ता को व्यक्तिगत बात न सोचकर समाज के हित के बारे में सोचना चाहिए।
वरिष्ठ अधिवक्ता शंभूशरण पांडेय, मनोज सिंह आदि अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया। अवधेश मणि पांडेय, कौशल किशोर पांडेय, कौशल प्रसाद सिंह, वाहिद अली, एमपी पांडेय, रुद्रप्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सच्चिदानन्द पटेल उमेश तिवारी, सुनील त्रिपाठी अब्दुल हमीद खां आदि लोग उपस्थित रहे।