महराजगंज। स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत कलस्टर प्रदर्शन के लिए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किसानों में धान का बीज निशुल्क वितरित किया। विधायक ने कहा कि यह योजना किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और संसाधनों के साथ-साथ बीज उपलब्ध कराती है, ताकि उनकी फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान वर्ष 2007-08 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य खेती के रकबे का विस्तार तथा चावल गेहूं और दालों का उत्पादन को बढ़ाना, मिट्टी की उर्वरता और उत्पादकता में सुधार करना, रोजगार के अवसर पैदा करना और कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना है।
तकनीकी सहायक ने वैज्ञानिक खेती पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर एसडीओ सदर राजेश कुमार, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल, प्रदर्शन प्रभारी श्रवण सिंह, एडीओ कृषि विभाग प्रेम नारायण पासवान ने भी कृषि से संबंधित जानकारी किसानों को दी। इस दौरान वीरेंद्र लोहिया, राकेश अग्रहरी, राम सूरत चौहान, उमाशंकर, इंद्रपाल, रमेश सिंह, राजेश वर्मा, विधि नारायण वर्मा, सुरेश सिंह, नंदलाल मौजूद रहे। संवाद