फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सींचपाल को खनन माफिया ने फावड़ा लेकर दौड़ाया

Sun, 20 Oct 2024 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली क्षेत्र के अगया नहर के पास गश्त कर रहे सिंचाई विभाग के सींचपाल पर खनन माफिया ने फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। सींचपाल ने भागकर जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मामले से विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सींचपाल छोटेलाल ने बताया कि रविवार को वह भैंसी चौकी अंतर्गत अगया नहर पर गश्त कर रहे थे। एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राॅली लगाकर नहर के तली से मिट्टी निकाल रहा था। जब उन्होंने मना किया तो उसने फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। आरोप है कि उसने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सींचपाल ने कोई अप्रीय घटना होने की संभावना जताई है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें