फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 41 पर पहुंचा पारा, तेज धूप की तपिश ने किया परेशान

विज्ञापन
गर्मी के कारण जिला अस्पताल के रैन बेसेरे के पास फर्श पर सोए लोग।  
विज्ञापन
महराजगंज। तेज धूप की तपिश से बृहस्पतिवार को लोग परेशान दिखे। तेज धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते नजर आए। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। रैन बसेरे में टीनशेड के कारण तीमारदार बिलबिला उठे। गर्मी से बेहाल लोग रैन बसेरे की गैलरी में फर्श पर सोते नजर आए तो कुछ लोग धूप के चलते एक पेड़ के नीचे आराम फरमाते रहे। दोपहर बाद आंधी और बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे। दोपहर में घर से निकलना दूभर हो गया है। गर्मी की वजह से लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल दिखे।
दोपहर करीब 12.30 बजे जिला अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे आराम फरमाते दिखे। वहीं रैन बसेरे में लोग बेहाल दिखे। पंखे और कूलर तो लगे थे लेकिन टीनशेड के कारण तपिश ज्यादा थी। पूछने पर शहर निवासी सोनम ने बताया कि गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। जबकि उसके बगल में बैठे मनोज ने बताया कि रैन बसेरे में टीनशेड के चलते काफी गर्मी हो रही है। कूलर पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते यहां पर जमीन पर लेटा हूं। यहां कुछ राहत है। चिलचिलाती धूप के चलते बाजार में भी रौनक कम रहा। शाम में लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान
गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली भी बढ़ गई है। बिजली के आने-जाने का कोई शेड्यूल नहीं है। यह कब कट जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। बिजली गुल होने के कारण दिन तो लोगों का किसी तरह से कट जा रहा है लेकिन रात में बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में शहर की कई बार बिजली गुल हुई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहर करीब 2.30 बजे हुई बूंदाबांदी
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे बूंदाबांदी हुई। इसके चलते उमस और बढ़ गई। लोग पसीना से तरबतर हो गए। वहीं गर्मी बढ़ने के चलते शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। बाजार में गन्ने का जूस, बेल का शरबत, सत्तू समेत अन्य पेय पदार्थों का लोग खूब सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें