फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंखों में इन्फेक्शन के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं 70 से 80 मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण इन दिनों आंखों में एलर्जी (एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस) के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों रोजाना 70 से 80 ऐसे मरीज आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 40 से 50 था।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। आई सर्जन डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से आंख के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाएं (लू) और धूल के कण आंखों की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाते हैं। हवा चलने की वजह से आंखों में धूल जाने की वजह से अधिक समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंख में धूल जाने पर उसे रगड़ना नहीं चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है। धूल जाने पर ठंडे पानी से आंखों को धूलें और बर्फ से सिंकाई करें। इससे काफी राहत मिलेगा। ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। डॉक्टर के बताए अनुसार ही दवा का इस्तेमाल करें। इधर-उधर से दवा लेने की यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे करें बचाव
-बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।
-घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें।
-दिन में 3 से 4 बार आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोएं।
-आंखों को बार-बार बिना हाथ धोए न छुएं और न ही रगड़ें। मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल सीमित करें और बीच-बीच में आंखों को आराम दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें