स्थानीय निवासी गणेश, मनोज, प्रभु ने बताया कि वार्ड के पूरब सिवान में प्रेम कुमार मौर्या के खेत में गन्ने की फसल में तेंदुआ शिकार की तलाश में छिपा था। इसी बीच कुछ मजदूर गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत में पहुंच गए। तेंदुआ मजदूरों की आहट पाकर गुर्राने लगा।
महराजगंज जिले के सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड 13 देवी नगर (पटखौली) के पूरब सिवान में करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने की छिलाई करने पहुंचे मजदूर तेंदुए की गुर्राहट सुनकर सहम उठे। लगातार गुर्राहट होेने पर पांव दबाकर भाग निकले। सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद मजदूरों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
वनकर्मियों की टीम लोगों की मदद से तेंदुए के पदचिह्न देखते हुए तलाश में जुट गई है। हालांकि उसका पता नहीं चला है। स्थानीय निवासी गणेश, मनोज, प्रभु ने बताया कि वार्ड के पूरब सिवान में प्रेम कुमार मौर्या के खेत में गन्ने की फसल में तेंदुआ शिकार की तलाश में छिपा था। इसी बीच कुछ मजदूर गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत में पहुंच गए। तेंदुआ मजदूरों की आहट पाकर गुर्राने लगा।