फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहिये में गोली मार वाहन को रोका, छह बोटा सागौन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहिये में गोली मार वाहन को रोका, छह बोटा सागौन बरामद
विज्ञापन

पकड़ी रेंज के कटहरा जंगल के पास वन सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज के कटहरा जंगल के पास बुधवार की भोर में लगभग चार बजे वन सुरक्षा टीम ने लकड़ी लदे वाहन के पहिये में गोली मारकर रोका। अंधेरे का लाभ उठाकर जहां चालक फरार हो गया, वहीं टीम ने वाहन से छह बोटा सागौन बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक, वन सुरक्षा टीम के कर्मी, बुधवार की भोर में गश्त पर थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कटहरा जंगल के पास कुछ लोग वाहन से लकड़ी लेकर जाने वाले हैं। रामपुर की तरफ से चारपहिया वाहन आता दिखा तो टीम के सदस्यों ने टार्च जलाकर उसे रोकने का प्रयास किया। वन कर्मियों को देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ा दिया व भागने लगा।
विज्ञापन

टीम ने वाहन का पीछा कर वाहन के पहिये में गोली मारकर उसे रोका। पहिये में गोली लगते ही वाहन में बैठे चालक व एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। टीम ने वाहन की जांच की तो उसमें सागौन का छह बोटे बरामद हुए। लकड़ी लदे वाहन को डीएफओ कार्यालय में लाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वाहन पर गोरखपुर जिले का नंबरप्लेट: बरामद हुए वाहन में नंबरप्लेट गोरखपुर का है। नंबर गलत भी हो सकता है। ऐसे में वन विभाग की ओर से चेचिस नंबर के सहारे घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
पकड़ी रेंज के कटहरा जंगल के पास चारपहिया वाहन से छह बोटा सागौन की बरामदगी हुई है। छानबीन कर केस दर्ज होगा।
-पुष्प कुमार कांधला, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें