फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैठक में ओवरलोडिंग का मुद्दा उठा दर्ज कराया विरोध

Wed, 26 Mar 2025 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय केन यूनियन कार्यालय में बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक हुई। जिसमें किसानों ने ट्राॅलियों पर गन्ना ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाकर पुरजोर विरोध दर्ज कराया। अध्यक्ष संजय राव ने आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। साथ ही छह सूत्री एजेंडे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कस्बे के हासिम अंसारी, अलोक रौनियार, अमरनाथ खरवार ने गन्ने की ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मानक के विपरीत बड़े ट्राॅलियों में गन्ना मिल में ले जाया जाता है जिससे लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। अव्यवस्थित रूप से ट्राॅलियों के संचालन की वजह से कितने लोगों की जान चली गईं।
अध्यक्ष संजय राव के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई। वहीं एजेंडे में कार्रवाई की पुष्टि, बजट वर्ष 2025-26 के अनुमोदन, प्रबंध कमेटी की ओर से सोलर पैनल लगवाने, गन्ना मूल्य भुगतान व अंशदान के भुगतान, चीनी मिल के संचालन की स्थिति पर विचार किया गया। समिति के अध्यक्ष संजय राव ने कहा कि किसी भी स्थिति में गन्ना किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव दीपक वर्मा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिनारायण यादव, आईपीएल चीनी मिल सिसवा के गन्ना महाप्रबंधक धीरज सिंह, चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, मकबूल अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें