फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज के चुनाव की तिथि घोषित

Wed, 26 Mar 2025 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज के आगामी चुनाव को लेकर संगठन की ओर से सूचना जारी की गई है। बुधवार को हुई वार्षिक आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामप्रसाद पटेल ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 27 और 28 मार्च को नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिल प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। 29 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद अपराह्न 2 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है।
एक अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपत्तियों की सुनवाई होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से चुनाव में भाग लेने के लिए कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं। वर्ष 2024 की कार्यकारिणी के पदाधिकारी उसी पद के लिए पुनः चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। संघ के बकायेदार सदस्य या अन्य कारणों से अयोग्य घोषित व्यक्ति चुनाव लड़ने के पात्र नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें