फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल की दीवार कूद कर भागी किशोरी ननिहाल में मिली

Sat, 16 Nov 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से शुक्रवार सुबह विद्यालय में पढ़ने वाली एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने लड़की को उसके ननिहाल से बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, इस वजह से चली गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिठौरा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे कक्षा छह की छात्रा विद्यालय परिसर की दीवार कूदकर बाहर निकली और लापता हो गई। काफी देर बाद वह विद्यालय परिसर में नहीं दिखी तो कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी बड़ी बहन ने इसकी जानकारी विद्यालय के वार्डन सहित अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेटी के लापता होने पर विद्यालय परिसर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मिठौरा दिलीप कुमार के निर्देश पर पुलिस जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई। जानकारी मिली कि विद्यालय में बिना किसी से बताए किशोरी बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवघट्टी में अपने ननिहाल चली गई है। जानकारी होने पर सिंदुरिया थाने की महिला कांस्टेबल के साथ विद्यालय के स्टाफ किशोरी को बरगदवा थाने के देवघट्टी से ढूंढ निकाला। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनंद कुमार मिश्रा भी विद्यालय परिसर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन चित्रलेखा का कहना है कि तीन दिन पहले सोमवार को विद्यालय में पढ़ने वाली किशोरी बिना बताए रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। पुलिस की सहायता से बालिका को सकुशल लाया गया। थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश वर्मा के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें