महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने पिटाई कर दी। घटना की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आशिक को बांधकर लोग पिटाई कर ही रहे थे कि इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला शुक्रवार को सारा दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़के का गांव से सटे नगर पंचायत परतावल की रहने वाली लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी बृहस्पतिवार की रात को उसके घर पहुंच गया। इसी बीच परिजनों को कमरे के अंदर से सुगबुगाहट की आहट लगी। परिजनों ने कमरे के पास खिड़की के रास्ते कमरे में देखा तो वह सन्न हो गए। परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया। प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, चोरी की सूचना पर एक युवक को पकड़कर लाया गया है।